*मंडलायुक्त आवास पर छठ महापर्व की धूम, श्रीमती नेहा प्रकाश ने किया विधि-विधान से पूजन*
*जनपद बस्ती, 15 नवंबर 2026*
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की धर्मपत्नी श्रीमती नेहा प्रकाश ने मण्डलायुक्त आवास पर विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ पूजा की।
उन्होंने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं लोककल्याण की कामना की। छठ पर्व के पारंपरिक अनुष्ठानों के तहत श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा संपन्न की गई। इस दौरान श्रीमती नेहा प्रकाश ने पूरी श्रद्धा के साथ छठ व्रत के नियमों का पालन किया। उन्होंने बांस के सूप में ठेकुआ, फल, नारियल और दीप सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।
मण्डलायुक्त आवास पर छठ पूजा का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा, छठ के पारंपरिक गीतों से परिसर गूंज उठा। परिवार के सदस्यों ने भी पूजा में शामिल होकर छठी मैया का आशीर्वाद लिया।
श्रीमती नेहा प्रकाश ने कहा कि छठ पर्व आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है। यह पर्व परिवार को जोड़ने और समाज में सौहार्द बढ़ाने का संदेश देता है।
उन्होंने सभी जनपदवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की। छठ पूजा के बाद उन्होंने प्रसाद का वितरण भी किया।
*संवाददाता - हरी ओम प्रकाश*
कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 15, 2026