राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम
डीडवाना राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा डीडवाना द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम हेतु कैंप का आयोजन जीवन ज्योति सेवा संस्थान, डीडवाना में किया गया।कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक एवं बैंक स्टाफ के साथ संस्थान के संस्थापक रवि प्रकाश शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, कैलाश, हीरा सिंहओ एवं ओमप्रकाश उपस्थित रहे।इस दौरान करीब 40 दिव्यांग एवं मन-बुद्धि प्रभुजनों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग के संबंध में जानकारी दी गई। बैंक द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद एवं दिव्यांग प्रभुजनों का मनोबल बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया गया।संस्थान परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं बैंक स्टाफ का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
Didwana, Nagaur | Aug 21, 2026