जिला शिक्षा केंद्र अंतर्गत बी.आर.सी. भवनों में 8 स्थायी आधार पंजीयन केंद्र पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
--
शासन के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले के जिला शिक्षा केंद्र अंतर्गत 4 बी.आर.सी. भवन में 8 स्थायी आधार पंजीयन केंद्र प्रारंभ किया जाना है। आधार पंजीयन केंद्र प्रारंभ करने हेतु आधार सुपरवाईजरों के चयन हेतु आधार सुपरवाईजरों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है।
इच्छुक आधार सुपरवाईजर अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित 30 अक्टूबर 2026 सायं 5 बजे तक जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी टीकमगढ़, कलेक्ट्रेट कार्यालय भू तल में जमा कर सकते हैं। निर्धारित आवेदन पत्र एवं योग्यता संबंधी जानकारी जिला ई गवर्नेंस कार्यालय एवं जिला शिक्षा केंद्र से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है एवं जिले की वेब साइड www.tikamgarh.nic.in पर भी उपलब्ध है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh