![गोधन पर्व: भारतीय संस्कृति में गाय के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक
बिहार में दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोधन पर्व धार्मिक आस्था, पारिवारिक परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय लोकजीवन और कृषि संस्कृति से गहराई से जुड़ा यह पर्व पशुधन के महत्व को रेखांकित करने के साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से भी जुड़ा है।
इस अवसर पर महिलाएं और युवतियां घरों के बाहर या मुहल्ले में गोबर से विभिन्न प्रतीकात्मक आकृतियां बनाती हैं। इनमें गोधन और गोधनी के साथ घर, बेढ़ी (भूसा रखने का स्थान), ओखल, मूसल, गाय, बैल, नाद और गोवर्धन पर्वत की आकृतियां प्रमुख होती हैं। इन आकृतियों को बनाने के बाद अगले दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है व उनकी कुटाई की रस्म निभाई जाती है। इसी परंपरा के तहत मंगलवार को गोधन की आकृतियां बनाई गीं व आज बुधवार को महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गोधन कूटा गया। इस दौरान चना, लड्डू, बताशा, नारियल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा की गई।
पूरी ख़बर वेबसाइट [ kaawkaawnews.co.in ] पर पढ़ें!
<nis:link nis:type=tag nis:id=kaawkaawnews nis:value=KaawKaawNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihharnews nis:value=BihharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=godhan nis:value=Godhan nis:enabled=true nis:link/>](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F11_nov%2F11_wed%2Fimg_1794389597255_679.jpg&w=3840&q=75)
गोधन पर्व: भारतीय संस्कृति में गाय के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक
बिहार में दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोधन पर्व धार्मिक आस्था, पारिवारिक परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय लोकजीवन और कृषि संस्कृति से गहराई से जुड़ा यह पर्व पशुधन के महत्व को रेखांकित करने के साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से भी जुड़ा है।
इस अवसर पर महिलाएं और युवतियां घरों के बाहर या मुहल्ले में गोबर से विभिन्न प्रतीकात्मक आकृतियां बनाती हैं। इनमें गोधन और गोधनी के साथ घर, बेढ़ी (भूसा रखने का स्थान), ओखल, मूसल, गाय, बैल, नाद और गोवर्धन पर्वत की आकृतियां प्रमुख होती हैं। इन आकृतियों को बनाने के बाद अगले दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है व उनकी कुटाई की रस्म निभाई जाती है। इसी परंपरा के तहत मंगलवार को गोधन की आकृतियां बनाई गीं व आज बुधवार को महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गोधन कूटा गया। इस दौरान चना, लड्डू, बताशा, नारियल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा की गई।
पूरी ख़बर वेबसाइट [ kaawkaawnews.co.in ] पर पढ़ें!
#KaawKaawNews #Bihar #BihharNews #Godhan
Chapra, Saran | Nov 11, 2026