
पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन, अंतर-विभागीय समन्वय बैठक एवं मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न; अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु दिए गए कड़े दिशा-निर्देश
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 13 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद जालौन में पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश चन्द्र रावत की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठकों एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्रमवार आयोजित बैठकों में निम्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए:
1. सैनिक सम्मेलन
रिजर्व पुलिस लाइन उरई में आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व विभिन्न शाखाओं से उपस्थित हुए महिला एवं पुरुष आरक्षियों से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों (प्रतिसार निरीक्षक, प्रधानलिपिक, आंकिक, मेस व गैस प्रभारी आदि) को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
2. अंतर-विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक:
पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में जिला शासकीय अधिवक्ता, संयुक्त निदेशक अभियोजन, आबकारी, अग्निशमन, होमगार्ड्स, परिवहन, खनन विभाग के अधिकारियों एवं बीना-पनकी पाइपलाइन परियोजना के प्रबंधक के साथ समीक्षा बैठक की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रभावी अभियोजन पैरवी, अवैध खनन व अवैध शराब पर पूर्णतः अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा पाइपलाइन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
3. मासिक अपराध एवं कानून-व्यवस्था गोष्ठी:
अपर पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन व समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण व शाखा प्रभारीगण के साथ आयोजित अपराध गोष्ठी में विगत माह के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश चन्द्र रावत ने निम्नलिखित कड़े दिशा-निर्देश जारी किए:
1. पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं आईजीआरएस व तहसील दिवस/थाना समाधान दिवस, जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापरक निस्तारण किया/कराया जाये।
2. 60 एवं 90 दिवस में निस्तारित की जाने वाली विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध रूप से किया जाये।
3 .जनपद के थानों पर जिन अभियोगों का अभी तक सफल अनावरण नहीं हुआ है उनका शीघ्र अनावरण करना सुनिश्चित करें।
4. महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति टीम को पीडिताओं/फरियादियों की समस्याओं का सम्बन्धित के माध्यम से कुशल तरीके से निराकरण किए जाने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु नियमित रुप से जागरुक करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए-गये।
5. गुमशुदा व्यक्तियों व अपहृत/अपहृताओं की सकुशल बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये
6. जनपद में चिह्नित माफिया एवं टॉप 10 अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी निरोधात्मक/विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये।
7. जनपद में शेष पुरस्कार घोषित अपराधी एवं वांछित अपराधियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
8. UP 112 का रिस्पांस टाइम तथा कॉलर सेटिस्फेक्शन को सुदृढ रखा जाये।
9. यक्ष ऐप पर अपराधियों के सत्यापन की प्रगति की समीक्षा करते हुए लापता हिस्ट्रीशीटरों/अपराधियों के सत्यापन एवं बीट सूचना को अद्यतन रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
10. अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही किये जाने के लिये पुलिस बल को निर्देशित किया गया है।
4. राजपत्रित अधिकारीगण के साथ गोष्ठी:
अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ आयोजित विशेष गोष्ठी में प्रशासनिक दक्षता, कार्यालयी कार्यों के सुचारू संचालन तथा अधीनस्थों के प्रभावी पर्यवेक्षण (Supervision) को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
Orai, Jalaun | Nov 14, 2026