*34 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का माननीय प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन लोकार्पण एवं शिलान्यास*
*वैशाली जिला के राजापाकर प्रखंड स्थित जाफरपट्टी में आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री ने बिहार को दी सौगात*
*पूर्वी चंपारण जिला को साढ़े चार हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की मिली सौगात*
*कार्यक्रम का लाइव प्रसारण से बिहार के 9 जिले जुड़े हुए थे; पूर्वी चंपारण जिले में मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में इसके लिए कराई गई थी व्यवस्था*
आज दिनांक 21.11.2026 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा वैशाली जिला के राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम में 34000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी सहित भारत सरकार के माननीय मंत्री गण, बिहार सरकार के माननीय मंत्री गण, माननीय सांसद गण, विधायक गण एवं अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।
मोतिहारी स्थित आयोजित कार्यक्रम महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार, श्री श्याम बाबू प्रसाद यादव, श्री सचिंद्र प्रसाद सिंह, श्री राणा रणधीर सिंह, श्री कृष्ण नंदन पासवान, मछुआरा आयोग के अध्यक्ष श्री ललन साहनी, जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव, महापौर प्रीति गुप्ता, उप महापौर डॉक्टर लालबाबू प्रसाद गुप्ता,नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, एडीएम pgro श्री शैलेंद्र कुमार भारती, एडीएम विभाग जांच मो सिबगतुल्लाह, बीजेपी के जिला अध्यक्ष श्री पवन राज, अन्य जन प्रतिनिधि गण सहित 10 हजार से अधिक की संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
आज के कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण जिला को साढ़े चार हजार करोड़ से अधिक योजनाओं का सौगात मिला, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय राजमार्ग 139 w साहेबगंज- अरेराज- बेतिया खंड के चार लेन ग्रीन फील्ड सड़क का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 3822.31 करोड़ है और यह फोर लेन पथ पूर्वी चंपारण जिला के अरेराज, हरसिद्धि,संग्रामपुर, पहाड़पुर और केसरिया अंचल से होकर गुजरेगी।
दूसरी महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय राजमार्ग 227 एफ चोरमा- बैरगनिया खंड के पक्के शोल्डर सहित दो लोन में उन्नयन के कार्य का लोकार्पण किया गया। इस परियोजना की लागत 611करोड रुपए है। यह परियोजना पूर्वी चंपारण जिला के पकड़ीदयाल, ढाका, मधुबन और चिरैया अंचल शामिल है।
मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 159.61 करोड रुपए की लागत से जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया गया जिससे नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 21950 घरों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी।
मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ही 3851 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत आवास की चाबी सौंपी गई। प्रेक्षा गृह में आयोजित कार्यक्रम में आवास योजना के 20 से अधिक लाभको को सांकेतिक रूप से माननीय विधायक गण द्वारा चाबी प्रदान की गई।
42.84 - 42.84 लाख की लागत से निर्मित मधुबन और मेहसी अंचल अंतर्गत स्वास्थ्य उप केंद्र का आज लोकार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है उससे पूर्वी चंपारण जिले के विकास में और गति आएगी। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन आम नागरिकों की जीवन को और आसान बनाने के लिए प्रयासरत है और इस दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar PMO India CMO Bihar
East Champaran, Bihar | Nov 21, 2026