
#बालाघाट
13 नवंबर को ग्राम लाडसा में लगेगा जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत 13 नवंबर को लांजी विकासखंड के ग्राम लाडसा में जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में होने वाले इस शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे और आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करेंगे।
शिविर के पूर्व अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में नए आवेदनों पर भी यथासंभव मौके पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नामांतरण, सीमांकन, फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद-बीज वितरण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा होगी।
अभियान के तहत अधिकारी सड़कों, तालाबों, अमृत सरोवरों, बांधों, शासकीय भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, आईटीआई, सहकारी समितियों, कृषि मंडियों, पुलिस थानों और लोक सेवा केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे। इसके अलावा खाद-बीज दुकानों, गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों, निजी विद्यालयों तथा अन्य लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों की व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 13 नवंबर को ग्राम लाडसा में आयोजित शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखें और शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP
#JanVishwasAbhiyan2026