नक्सलवाद के खात्मे के बाद बालाघाट में विकास की नई राह
100 गांवों के कायाकल्प के लिए 330 करोड़ रुपये की कार्ययोजना
पीआईबी और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया कार्यशाला आयोजित
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों, जमीनी बदलावों और शासन की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी), भोपाल एवं जिला प्रशासन बालाघाट के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बालाघाट के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विनीत जैन, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मलय जैन, सहायक पुलिस महानिरीक्षक हॉक फोर्स श्री रवि द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव, पीआईबी के निदेशक श्री मनीष गौतम, मीडिया प्रतिनिधि, नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र के सरपंच एवं युवा उपस्थित थे।