#बालाघाट
जन विश्वास शिविरों की शिकायतों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर श्री सिंह
कलेक्टर ने की जन विश्वास शिविरों के आवेदनों की विभागवार समीक्षा,
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने 10 नवंबर को सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जन विश्वास अभियान के तहत जिलेभर में आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए और कोई भी आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री तनुश्री मीणा एवं अपर कलेक्टर श्री डीपी बर्मन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने और शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की ग्रेडिंग बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत 50 दिनों से अधिक समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#JanVishwasAbhiyan2026