अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में खुमाराम ने संभाला पदभार
डीडवाना। जिला परिषद नागौर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के आदेशानुसार पंचायत समिति डीडवाना के विकास अधिकारी खुमाराम ने जिला परिषद डीडवाना-कुचामन में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) के पद पर कार्यग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के दौरान जिला परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। खुमाराम ने कहा कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने, ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा जिला परिषद की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने पंचायत समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में गति लाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की बात कही। उनके कार्यभार ग्रहण करने से जिला परिषद डीडवाना-कुचामन के प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Didwana, Nagaur | Aug 21, 2026