
अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता आवेदन हेतु पोर्टल खुला
शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक के आवेदन 30 अगस्त तक किए जा सकेंगे
आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास विभाग, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा आवास सहायता योजना का लाभ प्रदान करने के लिए MPTAASC पोर्टल एवं NIC 2.0 पोर्टल सीमित अवधि के लिए खोले गए हैं।
शैक्षणिक वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के अंतर्गत संबंधित योजनाओं के आवेदन के लिए पोर्टल 15 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा।
जिले के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों तथा संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित पोर्टल पर छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर भी संबंधित विद्यार्थियों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए निर्धारित अवधि में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, ताकि पात्र विद्यार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP