
*दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 दिल्ली में भवन हादसे के बाद सहारनपुर मंडल में अलर्ट, जर्जर और खतरनाक इमारतों का होगा सर्वे!!*
*👉🏾👉🏾 मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने दिए निर्देश—असुरक्षित भवनों पर नोटिस, सीलिंग और ध्वस्तीकरण की होगी कार्रवाई!!*
_सहारनपुर। दिल्ली में हाल ही में बहुमंजिला भवन गिरने की घटना में हुई जनहानि के बाद सहारनपुर मंडल प्रशासन सतर्क हो गया है। मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के जिलाधिकारियों समेत संबंधित नगर निकायों और विकास प्राधिकरणों को जर्जर एवं खतरनाक भवनों के चिन्हांकन और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।मंडलायुक्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि नगरीय क्षेत्रों में घनी आबादी के बीच स्थित ऐसे भवनों पर विशेष नजर रखी जाए, जो लंबे समय से बंद और अनुपयोगी पड़े हैं तथा हाल की बारिश के कारण और अधिक जर्जर हो गए हैं। ऐसे भवन जनसामान्य की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने जनपदों में जर्जर, खतरनाक एवं लंबे समय से बंद पड़े भवनों का चिन्हांकन कर उनका स्थलीय निरीक्षण कराएं। निरीक्षण के दौरान भवन असुरक्षित पाए जाने पर भवन स्वामी अथवा अध्यासियों को नियमानुसार नोटिस जारी किया जाएगा और भवन की स्थिति के अनुसार आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई की जाएगी।मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तकनीकी परीक्षण के बाद असुरक्षित या खतरनाक पाए जाने वाले भवनों में आवासीय अथवा व्यावसायिक गतिविधियां संचालित न होने दी जाएं। ऐसे मामलों में नियमानुसार नोटिस, सीलिंग, ध्वस्तीकरण अथवा अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इसके अलावा निर्माण, पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों के दौरान भी संरचनात्मक सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। जिन भवनों से जनसामान्य की सुरक्षा को तत्काल खतरा होने की आशंका है, उनके विरुद्ध प्राथमिकता के आधार पर प्रचलित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस कार्यवाही को प्राथमिकता से पूरा कर कृत कार्यवाही की आख्या आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं!!!_