
कक्षा सात में पढ़ने वाली किशोरी का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण, चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म
The silence media news
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहाँ कार सवार तीन बदमाशों में एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया है। किशोरी 7 वीं कक्षा की छात्रा है। जो कि माली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां अपने बच्चों का इलाज कराने कुटुंबा रेफरल अस्पताल गई थी। उसने फोन कर अपनी बेटी को अस्पताल बुलाया था। अस्पताल जाने के क्रम में नाबालिग किशोरी जैसे ही कुटुंबा थाना क्षेत्र के देवरिया नहर के पास पहुंची। कार सवार बदमाशों ने अस्पताल छोड़ने का झांसा देकर उसे अपनी कर में बैठा लिया। उसके बाद उसे लेकर कहीं और चले गए। कार में बारी-बारी से बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद शाम में उसे देवरिया नहर के पास छोड़ दिया गया।
घर पहुंच कर पीड़िता ने दी परिजनों को घटना की जानकारी
सामूहिक दुष्कर्म की घटना से बदहवास किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची। जहां उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद कुटुंबा थाना की पुलिस हरकत में आई तथा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी भी फरार है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पकड़े गए आरोपियों में गांव के ही प्रिंस कुमार सिंह और रौशन कुमार सिंह शामिल हैं। जबकि तीसरा आरोपी राजू कुमार उर्फ झुनू फरार है। घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त किया गया कार राजू का ही बताया जा रहा है। पुलिस कार को जब्त करने और राजू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
किशोरी के पिता हैं मजदूर
पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि वह मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार को वह घर से मजदूरी करने चला गया था। जबकि उसकी पत्नी अस्पताल गई थी। जहां से उसने फोन कर बेटी को अस्पताल बुलाया था। उसकी बेटी दोपहर में अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थी। नहर के पास वहां पहले से मौजूद कार सवार अपराधियों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया और साथ लेकर चले गए।
दुष्कर्म के बाद आरोपी उसकी हत्या का प्लान बना रहे थे। पीड़िता के द्वारा काफी गिड़गिड़ाने और रेप की बात किसी को नहीं बताने की शर्त पर वे माने तथा उसे शाम में अंधेरा होने पर नहर के पास ही छोड़ दिया। घटना के बाद बदहवास किशोरी घर पहुंची। जहां उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता के पिता ने मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है।पीड़िता का आज मंगलवार को मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
#thesilencemedianews #aurangabad #aurangabad