बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली पर बड़ा ऐलान, 1 दिसंबर से छोड़ने का मिलेगा विकल्प!
बिहार में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने मिलने वाली 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, 1 दिसंबर से राज्य में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जो परिवार अपनी इच्छा से मुफ्त बिजली की सब्सिडी छोड़ना चाहते हैं, उन्हें इसका विकल्प दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता पर सब्सिडी छोड़ने का दबाव नहीं होगा। सक्षम परिवार स्वेच्छा से यह सुविधा छोड़कर राज्य के विकास में योगदान दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील का भी उदाहरण दिया।
अब सवाल यह है कि क्या आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा छोड़ देनी चाहिए?
आपकी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#BiharNews #FreeElectricity #125UnitsFree #SamratChaudhary #BiharPolitics #PurneaCentralNews