पुरानी दुर्गा स्थान एवं स्टेशन चौक पर विधि-विधान से संपन्न हुई काली पूजा, विसर्जन के दौरान प्रशासन मुस्तैद
बलिया (बेगूसराय)। बलिया नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी दुर्गा स्थान एवं लखमीनिया स्टेशन चौक स्थित काली मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना विधि-विधान एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान दोनों पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मां काली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। विसर्जन को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक निगरानी में विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया।
#bihar