ऑपरेशन मुस्कान के तहत बलिया पुलिस ने दो खोए मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपे
बलिया। बलिया पुलिस ने बुधवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत तकनीकी अनुसंधान कर दो खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया। इसकी जानकारी देते हुए बलिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल खोने को लेकर थाने में आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए दोनों मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद बरामद मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया।
मोबाइल प्राप्त करने वालों में नगर परिषद क्षेत्र के लखमिनिया निवासी मोहम्मद मकसूद के पुत्र मोहम्मद रिजवान तथा बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर निवासी चंद्रिका पासवान के पुत्र विवेक कुमार शामिल हैं।