भवानंदपुर एवं नौरंगा दियारा में काली मेला का उद्घाटन, राजीव कुंवर ने किया 22 हजार रुपये का सहयोग
भवानंदपुर में मां काली के भव्य मंदिर निर्माण की मंच से की घोषणा
बलिया (बेगूसराय): बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड अंतर्गत दियारा क्षेत्र के भवानंदपुर एवं नौरंगा दियारा में काली पूजनोत्सव के अवसर पर आयोजित काली मेला में कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद क्षेत्र संख्या 32 के जिला परिषद प्रतिनिधि सह समाजसेवी कार्यकर्ता राजीव कुंवर ने फीता काटकर किया। दोनों जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित हुए।
इस अवसर पर राजीव कुंवर ने दोनों पूजा समितियों को 11-11 हजार रुपये, कुल 22 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। वहीं भवानंदपुर में मां काली के भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा मंच से करते हुए उन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहयोग देने की बात कही।
कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सुभाष राय, शिक्षक शैलेंद्र कुमार, कन्हैया कुमार, उमा चौधरी, विपीन सिंह, रंजन सिंह, चुलो कुंवर समेत दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे। काली पूजनोत्सव एवं मेला को लेकर दोनों दियारा क्षेत्रों में उत्सवी माहौल बना रहा।
सजग बिहार / SB Live #BreakingNews #HindiNews #hindinewsupdate #BreakingNewsUpdate #hindinewslive