Public App Logo
गोपालगंज हाई अलर्ट: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे से पहले डीएम-एसपी ने संभाली कमान | SNLIVE बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के संभावित गोपालगंज दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ और पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी ने बिस्कोमान हेलीपैड का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा और तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग, आवागमन और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता रखी जाए। #Gopalganj #SamratChaudhary #BiharCM #SamirSaurabh #VinayTiwari #BiharNews #GopalganjNews #HelipadInspection #Administration #Security #SNLIVE - Siwan News