
#बालाघाट
बिरसा-बैहर के 57 ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान जारी, अब तक 40,786 बच्चों का हुआ टीकाकरण
709 में से 681 बच्चे स्वस्थ होकर लौटे घर, आज 11 को डिस्चार्ज किया गया
जिले के बिरसा एवं बैहर विकासखंड के 57 ग्रामों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सर्दी-खांसी, बुखार, चर्मरोग, मीजल्स, स्कैबीज एवं मलेरिया सहित अन्य बीमारियों से प्रभावित लोगों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है।
01 अक्टूबर तक 46,815 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जांच के दौरान सर्दी-खांसी एवं बुखार के 6,000, मलेरिया के 1,071, दाने के साथ बुखार के 482 तथा चर्मरोग के 255 मरीज चिन्हित किए गए। कुल 7,808 मरीजों में से 7,099 का उपचार घर पर किया गया, जबकि 709 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से उपचार के बाद 681 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और 28 मरीजों का उपचार जारी हैं। 01 अक्टूबर को एहतियात के तौर पर 18 नये मरीज भर्ती किये गए और 11 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सर्वे के दौरान 1,410 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक, ओआरएस एवं जिंक टैबलेट वितरित की गईं। वहीं 1,308 बच्चों को आयरन सिरप तथा 1,215 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां दी गईं। अब तक 899 टीकाकरण सत्रों के माध्यम से 40,786 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।
मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।
आज 72 ग्रामों के 8,567 मकानों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया। वहीं 45 ग्रामों के 8,653 घरों में इनडोर एवं आउटडोर फॉगिंग की कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वेक्षण, नियमित स्वास्थ्य जांच, उपचार, टीकाकरण, दवा वितरण एवं मच्छर नियंत्रण गतिविधियां लगातार जारी रखी गई हैं, ताकि ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
#CMMadhyaPradesh #WelfareTribal #JansamparkMP #healthminmp