#उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ निजी सुरक्षाकर्मियों और बाउंसर्स द्वारा बदसलूकी व मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है। पीड़ित श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के बाद उल्टे उन्हीं पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई ने विवाद को और बढ़ा दिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कड़ा विरोध जताया है।
विधायक चिंतामणि मालवीय ने इस घटना को सीधे तौर पर बाउंसर्स की गुंडागर्दी करार दिया है। उन्होंने कहा कि आस्था के बड़े केंद्र में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, श्रद्धालुओं पर दर्ज गलत एफआईआर रद्द हो और दोषी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
#breakingnewswala #Ujjain #उज्जैनNews #MahakalTemple #MadhyaPradesh #ChintamaniMalviya #MPNews #BNWTV