
मारीच वध मेला समिति के अध्यक्ष बने मो. सद्दाम, तरुण निरंजन को मंत्री की जिम्मेदारी
रामलीला महोत्सव आयोजन समिति ने सौंपी जिम्मेदारी, जल्द गठित होगी मेला समिति की पूरी कार्यकारिणी
कोंच। कोंच की विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर रामलीला के 174वें महोत्सव के तहत गढ़ी मैदान में आयोजित होने वाले मारीच वध मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामलीला महोत्सव आयोजन समिति ने मेला समिति के अध्यक्ष और मंत्री की नियुक्ति कर जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
रामलीला महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव पटेल और मंत्री शैलेश सोनी ने गुरुवार को मो. सद्दाम हुसैन को मारीच वध मेला समिति का अध्यक्ष तथा तरुण निरंजन को मंत्री नियुक्त किया। दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जल्द ही अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को शामिल कर पूरी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए। नियुक्ति पर रामलीला की मातृ संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा सहित रामलीला महोत्सव आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी। गौरतलब है कि प्राचीन गढ़ी मैदान में रामलीला महोत्सव के दौरान मारीच वध और सीता हरण की मैदानी लीला का आयोजन होता है। इस आयोजन को देखने के लिए कोंच सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं।
Konch, Jalaun | Sep 10, 2026