निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान: जिले के मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार, 21 नवंबर को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने (फॉर्म-6), नाम विलोपन (फॉर्म-7) तथा प्रविष्टियों में संशोधन एवं स्थानांतरण (फॉर्म-8) से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। इस अवसर पर युवा मतदाताओं एवं स्थानीय नागरिकों को मताधिकार के महत्व तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में जागरूक भी किया गया।
अभियान के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 314, मतदान केंद्र क्रमांक 270, मतदान केंद्र क्रमांक 321 लालबहादुर शास्त्री वार्ड, मंडला (भाग 2), मतदान केंद्र क्रमांक 330 पीपरदर्रा, मतदान केंद्र क्रमांक 337 एवं 338 ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, तिलक वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार के संशोधन अथवा नवीन नाम जुड़वाने हेतु संबंधित क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Election Commission of India
#mandla
L
Mandla, Madhya Pradesh | Nov 22, 2026