
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला कारागार में हुआ पौधरोपण
हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की ओर से बुधवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत जिला कारागार परिसर में वृक्ष भंडारा एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर योगेश कुमार तथा डिप्टी जेलर अमर कुमार सिंह ने समिति के पदाधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। सभी ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण एवं पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर समिति के सचिव शत्रुघ्न द्विवेदी, समाजसेवी दिवाकर मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सरोज सिंघल, महामंत्री ज्योति बघेल, पूजा गुप्ता, वन दरोगा हरिनाम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।