
ऐसे पत्रककरो पर सख्त कारवाई होनी चाहिए...
ताकि जिस पत्रकारिता की आम लोग इज्जत करते है उसका समान बचा रहे...
पत्रकारिता धंधा नही है सेवा है....
फर्जी पत्रकार गिरफ्तार...!
◾5 साल तक महिला को जेल भिजवाने की धमकी देकर करता रहा अवैध वसूली, दिल्ली से गिरफ्तार!
✍️ राजधानी जयपुर में प्रतापनगर थाना पुलिस ने यूट्यूब चैनल पर खबर चलाने और पुलिस में शिकायत कर जेल भिजवाने का डर दिखाकर अवैध वसूली करने के मामले में एक यूट्यूबर यानी फर्जी पत्रकार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल सक्सेना (42) सुल्तानपुरी कॉलोनी, नई दिल्ली का रहने वाला है।
✍️ पुलिस के अनुसार, परिवादिया ने 21 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह देशी शराब के ठेके से संबंधित कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। कुछ समय पहले राहुल सक्सेना नाम के व्यक्ति ने खुद को पत्रकार (यूट्यूबर) बताकर उससे दो हजार रुपए मंथली की मांग की। रुपए नहीं देने पर यूट्यूब चैनल पर खबर चलाने और उसे बर्बाद करने की धमकी दी। आरोपी की लगातार डराने-धमकाने की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता और उसके परिजनों ने अलग-अलग तारीखों में फोन-पे के जरिए उसे पांच सौ रुपये से दो हजार रुपए तक की राशि ट्रांसफर की।
#दिल्ली से ही करता रहा वसूली-
✍️ पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल सक्सेना वर्ष 2020-21 के दौरान प्रतापनगर, जयपुर में किराए पर रहता था। उस समय भी पीड़िता अवैध शराब की बिक्री करती थी। आरोपी ने उसका वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना देने और जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद वह उससे प्रतिमाह 1500 रुपए वसूलने लगा।
वर्ष 2021 के बाद आरोपी दिल्ली जाकर रहने लगा, लेकिन इसके बावजूद वह फोन के जरिए पीड़िता और उसके बेटे को लगातार डराकर अवैध वसूली करता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल सक्सेना को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। अब जयपुर पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ कर रही है।
#Jaipur
#YouTuberArrested:
Sirsa, Sirsa | Nov 15, 2026