Public App Logo
Profile Picture

Bedhadak Haryana News

@ manisha111sa
111Followers
0Following
जो नेता नाथूसरी चौपटा में लोगो को सेमनाले ओर पानी से बचाने की बात कर रहे थे..वो अब राजस्थान में पानी जाने का विरोध कर रहे है..

सरकार द्वारा एक वैकल्पिक व्यवस्था की गई है कि अगर एक दम से पानी ज्यादा आता है या कोई अनहोनी होती है तो बरसात का पानी नहर में डाला जाए...

पर ना ये नेता तो धरना जरूर देंगे...मतलब इतना दोगला पन कहा से लाते हो यार..

कॉमरेड बलवान पुनिया ने कहा था कि इससे एक शाखा निकाल कर राजस्थान की भूमि को सिंचित करेंगे...

पर अब कह रहे है कि पानी नहर में नही डालने देंगे...

मतलब राजनीति रोटी सेंकनी है...हे नेताओ आपके लिए जनता सिर्फ वोट है
लेकिन जिस नहर में गन्दा पानी डालकर हम जिनको केंसर की बीमारी कर रहे है वो हमारे नानके वाले है हमारी बहन की ससुराल है हमारे भाई की ससुराल है हमारी बेटियों की ससुराल है...वहां हमारा भी खून का रिश्ता है..अगर वो यहां चौपटा में मरेंगे तो फिर नोहर में जिंदा रहकर भी क्या करेंगे खून तो एक ही है ना...क्योकि हमारा रिस्ता रोटी बेटी का है..

तुम लोगो को जूठी बातों में बहला फुसला कर क्यो गुमराह कर रहे हो...

में किसान के घर मे जन्मा हु...ओर नेता कैसा हु ये आपको पता है..
कुछ काम हो रहे है वो हो जाने दो...सारा दिन ऐसे नही करना चाहिए

थान बननो है विधायक... ओर हमे बचानी है जान

तो लोगो समझो इस खेल को...
पत्रकार सतबीर सहारण
**🖤 पता नहीं वक्त इतना उतावला क्यों हो गया है...**

कभी हमारे बुजुर्ग 80–90 साल की उम्र तक जीते थे। उनके जाने पर लोग कहते थे कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जिया, परिवार देखा, खुशियाँ देखीं और फिर इस संसार से विदा हुए।

लेकिन आज हालात बदलते दिखाई दे रहे हैं। अब तो 45 साल से कम उम्र के लोगों के असमय चले जाने की खबरें लगातार सुनने को मिल रही हैं। हर ऐसी खबर दिल को झकझोर देती है और मन में एक ही सवाल उठता है—**आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?**

अब हर दिन किसी अपने की चिंता लगी रहती है। फोन की घंटी बजती है तो मन एक पल के लिए घबरा जाता है कि कहीं कोई बुरी खबर तो नहीं...

जीवन सचमुच बहुत अनमोल है। रिश्तों को समय दीजिए, अपनों का सम्मान कीजिए, छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव मत रखिए। कौन कब बिछड़ जाए, यह कोई नहीं जानता।

**हे प्रभु!**
हर परिवार को स्वस्थ रखें, सभी को लंबी आयु दें और किसी भी घर का चिराग असमय न बुझने दें। 🙏

**ईश्वर सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।** ❤️

**— आपका शुभचिंतक**
**पत्रकार सतबीर सहारण**

<nis:link nis:type=tag nis:id=जीवन nis:value=जीवन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=परिवार nis:value=परिवार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रार्थना nis:value=प्रार्थना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सकारात्मकसोच nis:value=सकारात्मकसोच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ईश्वरकृपा nis:value=ईश्वरकृपा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satbirsaharan nis:value=SatbirSaharan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=journalist nis:value=Journalist nis:enabled=true nis:link/>
रिश्ते निभाने का हुनर हर किसी के पास नहीं होता,
मुश्किल राहों में हर कोई साथ नहीं होता।
जो बनकर ढाल हर मोड़ पर साथ खड़ा रहे,
ऐसा दोस्त और भाई हर किसी की किस्मत में नहीं होता।

---
प्रिय चौधरी रोनित भाम्भू जी,

साल 2010 से लेकर आज तक हर अच्छे-बुरे दौर में आप मेरे साथ मजबूती से खड़े रहे। हर कठिन परिस्थिति में आपने एक ढाल बनकर मेरा साथ दिया। आपके इस स्नेह, विश्वास और साथ के लिए मैं दिल की गहराइयों से आपका आभारी हूँ।

ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आपका मार्गदर्शन और स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहे। आप सदैव स्वस्थ, खुशहाल और सफल रहें। भगवान आपको लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन की हर खुशी प्रदान करें।
🎉 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ!
आप यूँ ही मुस्कुराते रहें, आगे बढ़ते रहें और हर सपना साकार करें।

🎂🎉 Happy Birthday Chaudhary Ronit Bhambhu Ji 🎉🎂

पत्रकार सतबीर सहारण
LIVE: अभय चौटाला की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस | हरियाणा के अहम मुद्दों पर सरकार को घेरा | Chandigarh Press Conference

<nis:link nis:type=tag nis:id=abhaychautala nis:value=AbhayChautala nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarh nis:value=Chandigarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pressconference nis:value=PressConference nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=inld nis:value=INLD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanapolitics nis:value=HaryanaPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sirsa nis:value=Sirsa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bebakharyananews nis:value=BebakHaryanaNews nis:enabled=true nis:link/>
गाँव के एक हुनरमंद मिस्त्री ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे देखकर हर किसान हैरान है। 🔥
ट्रैक्टर के लिए बना दिया शानदार AC कैबिन, जिससे अब भीषण गर्मी में भी किसान आराम से खेतों में काम कर सकेंगे। आखिर कैसे हुआ ये चमत्कार? देखिए पूरी रिपोर्ट।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sirsa nis:value=Sirsa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tractor nis:value=Tractor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=accabin nis:value=ACCabin nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=farmer nis:value=Farmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=desijugaad nis:value=DesiJugaad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=innovation nis:value=Innovation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kisan nis:value=Kisan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=villagenews nis:value=VillageNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bedhadakharyananews nis:value=BedhadakHaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tractormodification nis:value=TractorModification nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnewsupdate nis:value=ViralNewsUpdate nis:enabled=true nis:link/>
कमाल है बॉडर पर से नशा आ रहा है...
हैवानियत की सारी हदें पार

होटल मालिक दिन में 6 लोगों से करवाते थे दरिंदगी 13 साल की मासूम को दर्द होता तो शराब पिलाते....
ऐसे अपराधियों को क्या सजा मिलनी चाहिए.... कौन है ऐसी घटना का जिम्मेदार

<nis:link nis:type=tag nis:id=सूरतगढ़_न्यूज nis:value=सूरतगढ़_न्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=श्रीगंगानगर nis:value=श्रीगंगानगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=क्राइम_न्यूज_राजस्थान nis:value=क्राइम_न्यूज_राजस्थान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हैवानियत nis:value=हैवानियत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मासूम_से_दरिंदगी nis:value=मासूम_से_दरिंदगी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजस्थान_पुलिस nis:value=राजस्थान_पुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कड़ी_कार्रवाई_की_मांग nis:value=कड़ी_कार्रवाई_की_मांग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंगन्यूज nis:value=ब्रेकिंगन्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ssvnewsrajasthan nis:value=SSVNewsRajasthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=suratgarhnews nis:value=SuratgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sriganganagar nis:value=SriGanganagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenewsrajasthan nis:value=CrimeNewsRajasthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=justiceforinnocent nis:value=JusticeForInnocent nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=childprotection nis:value=ChildProtection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=stopcrime nis:value=StopCrime nis:enabled=true nis:link/>
हरियाणा में कांग्रेस सांसद की गाड़ी का एक्सीडेंट, 
 हिसार के कांग्रेसी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी शुक्रवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में बाल- बाल बच गए। सड़क हादसे में सांसद जयप्रकाश को मामूली चोटें आने पर उचाना के सब डिवीजन सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। समाचार भेजे जाने के समय तक जेपी उचाना अस्पताल में उपचाराधीन थे।
 जानकारी के अनुसार सांसद जयप्रकाश शुक्रवार को नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के भेंणी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जींद जिले के उचाना और नरवाना के लिए निकले थे। उनकी गाड़ी जब जींद- संगरूर नेशनल हाईवे पर उचाना और बड़ौदा के बीच पहुंची, तो नेशनल हाईवे की दूसरी साइड से काले रंग का एक भारी सांड उनकी गाड़ी पर आकर गिर गया। सांड के गाड़ी पर गिरने से गाड़ी में सवार सांसद जयप्रकाश और उनके चालक को चोटें आई। गाड़ी के एयर बैग खुल जाने के कारण सांसद जयप्रकाश और उनकी गाड़ी में सवार सुरक्षा कर्मी तथा चालक की जान बच गई। सांसद जयप्रकाश को सड़क हादसे के तुरंत बाद उचाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया। समाचार भेजे जाने के समय तक सांसद जयप्रकाश उचाना के सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे। उनसे मिलने के लिए उनके समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि सड़क हादसा नेशनल हाईवे के दूसरी साइड से अचानक एक सांड के उनकी गाड़ी पर आकर गिरने से हुआ।
621 पेटियों सहित लाखों रुपये की अवैध शराब पर सीआईए टोहाना का बड़ा प्रहार,पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी अवैध शराब की खेप, नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर ट्रक समेत तस्कर गिरफ्तार,गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई, तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी फतेहाबाद पुलिस
फतेहाबाद,हरियाणा में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए टोहाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 621 पेटियों से भरा एक ट्रक कब्जे में लेकर लाखों रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब की खेप पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी।
                 सीआईए टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रक न0 एचआर-47ई-4617 में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर नेशनल हाईवे स्थित भुना पुल के रास्ते आगे ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए रणनीतिक ढंग से नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली।
                 तलाशी के दौरान ट्रक से 621 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से सिरसा जिले के गांव चाहरवाला निवासी नरेश पुत्र दलीप को गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
                 प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि शराब की यह खेप पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि अवैध शराब की खेप किस स्थान से लोड की गई, इसे किसके पास पहुंचाया जाना था तथा इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।
                  फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशा तस्करी तथा संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियान पूरी दृढ़ता और निरंतरता के साथ जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शायद इसके अलावा भादरा में विधायक नहीं है 2028 
तीनों में से एक कौन मार रहा है बाजी आज करो वोट 
देखते है किसके आ रहे वोट 
मिशन 2028 भादरा...

बताओ यो भादरा वालो थारी पहली पसंद कुन है...
रामरहीम के डेरे का नया लुक, हनीप्रीत संग उद्घाटन; 30 दिन पहले पैरोल पर आया डेरा प्रमुख, आज वापसी...
सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने पैरोल खत्म होने से एक दिन पहले पुराने डेरे के रेनोवेशन (नवीनीकरण) का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह की तीन बातें खास रही। पहली यह कि समारोह में हनीप्रीत इंसा भी मौजूद थीं। हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है, जो डेरा प्रमुख की सबसे करीबी शिष्या और मुंहबोली बेटी हैं। लंबे टाइम के बाद वे राम रहीम के साथ दिखाई दीं।

दूसरी बात यह है कि पैरोल पर आने के बाद राम रहीम पहली बार पब्लिकली दिखाई दिया। अभी तक जितनी बार भी वह जेल से बाहर आया, डेरे के अंदर ही रहा या वीडियो के जरिए अनुयायियों से प्रवचन दिए। तीसरी बात यह कि इस डेरे का रेनोवेशन उसने खुद अपने सामने कराया है। इसमें अब कई सुविधाएं बढ़ाई गईं हैं। जैसे दो से तीन विशाल गेट लगाए गए हैं। साध संगत के लिए होटल भी बनाया गया है, जहां पर वे ठहर सकेंगे। इसके चारों ओर गेट पर हाथी की प्रतिमा बनाई गई है, जो देखने में ही आकर्षित करते हैं।

हालांकि, अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है। आज शुक्रवार को राम रहीम दोबारा रोहतक की सुनारिया जेल चला जाएगा। इससे पहले ही डेरा प्रमुख ने डेरे का शुभ-मुहूर्त कर संगत की सेवा के लिए खोल दिया है। इसकी कुछ फोटो भी सामने आईं हैं।

धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा...
<nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saintmsg nis:value=saintmsg nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=derasachasauda nis:value=DeraSachaSauda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=takkartoday nis:value=takkartoday nis:enabled=true nis:link/>
ये है तरीका... क्या आम लोगो नीचा समझना आपका बड़पन है
कमाल है भाजपा वाले गीत गा रहे है काला दिन काला दिन..

जो आज हो रहा है वो भी उस दौर से कम नही है..
एक बार ये पढ़ लो समझ आ जायेगा...

इमरजेंसी के दौरान BJP का नायक, जिसकी छाती पर चढ़ गए थे पुलिसवाले
गुप्तांग खींचे गए, रेंगने वाले कीड़े छोड़े गए लेकिन टूटे नहीं रामबिलास

हरियाणा BJP आज उन लोगों का सम्मान कर रही है, जिन्होंने इमरजेंसी के काले दौर में जेल की यातनाएं सही हैं। लेकिन प्रदेश में एक ऐसा BJP नेता भी है, जिसके गुप्तांग खींचे गए, जिसके कपड़े उतरवा कर छाती पर पुलिस वाले बूटों सहित चढ़ गए थे। तब भी नहीं मन भरा तो उनके जख्मी शरीर पर रेंगने वाले कीड़े छोड़े गए। 

वो नेता महेंद्रगढ़ के राठीवास गांव निवासी प्रोफेसर रामबिलास शर्मा हैं। जो इन दिनों अज्ञातवास पर हैं। कभी BJP को हरियाणा में सत्ता का राह दिखाने वाले रामबिलास शर्मा की चर्चांए आम होती थी। 10 एकड़ के साधारण किसान जयराम के घर पैदा होने के बाद उन्होंने जो संघर्ष किया, वो शायद ही हरियाणा में किसी नेता ने करने की हिम्मत दिखाई है। 1970 में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही संघ से जुड़ाव हो गया।

पेट्रोल-पंप पर सेल्समैन रहे
संघ का प्रथम वर्ष करने की फीस उस जमाने में 300 रुपए होती थी। जब वो फीस बहुत बड़ी रकम थी। हिसार के प्रांत प्रचारक ने मॉडल टाउन स्थित एक सेठजी के पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन की दिहाड़ी के हिसाब पर काम लगाया। फीस की रकम पूरी होने से पहले उन्हें वहां से हटा दिया गया क्योंकि एसडीएम की जीप में तेल की ज्यादा पर्ची बनाने से मना कर दिया था। 

पंप पर तगारिए की नौकरी की
उसके बाद फतेहाबाद के रतिया इलाके में एक निर्माणधीन पंप पर तगारिया लगे, जहां एक दिन मुनीम हिसाब नहीं जोड़ पा रहा था तो वो कर दिया। उसके बाद मुनीम की जॉब मिल गई। लेकिन पैसे पूरे होते ही दिल्ली संघ की शाखा पहुंच गए। जिसके बाद परिवार ने शादी के लिए घर बुला लिया। शादी के अगले ही दिन फिर संघ ऑफिस पहुंच गए। शादी के 15 दिन बाद झज्जर में संघ प्रचारक के तौर पर जिम्मा संभाल लिया। 

अनाज की बुखारी में छिपकर पुलिस से बचे
संघ में संगठनमंत्री के तौर पर कार्य करते हुए इमरजेंसी का दौर शुरू हो गया। संघ परिवार के लोगों की धरपकड़ चल रही थी तो इसी दौरान उन्हें रोहतक संघ के विजय नगर कार्यालय से रिकॉर्ड उठाकर लाने की जिम्मेदारी मिली। इसी दौरान वहां पर पुलिस का छापा पड़ गया। भाग कर सामने एक घर में अनाज की बुखारी में छिप गए। महिला ने ऊपर अनाज की बोरियाें से ढक दिया। जिसके बाद वहां से निकलकर भूमिगत आंदोलन में सक्रिय हुए। 

थानेदार को जड़ा थप्पड़
संघ के 7 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठा लिया। उन्हें 8 दिन से यातनाएं दी जा रहीं थी, लेकिन पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश नहीं कर रहीं थी। रामबिलास शर्मा को सूचना मिली कि रेवाड़ी के नाहड़ पुलिस चौकी में रखा गया है। रात के अंधेरे में वे करीब 11 बजे वहां पर पहुंचे। वे वहां पर पहुंचे तो थानेदार ने गाली की भाषा में बात की। जिस पर रामबिलास शर्मा ने उसकी गाल पर थप्पड़ रसीद कर दिया। 

4 घंटे बाद आंखें खुली तो झज्जर थाने में मिले
थानेदार पर थप्पड़ पड़ते ही पुलिस की राइफलों के बट और लाठियां उन पर लगातार बरसीं। रामबिलास शर्मा के अनुसार उन्हें 2 मिनट तक कुछ याद है, उसके बाद बेहाेश हो गए। सुबह साढे 3 बजे होश आया तो वे झज्जर थाने में थे। उन्हें सुबह कोर्ट में पेश करने के लिए बीच बाजार से पैदल ले जाया जा रहा था। एक बनिया समुदाय की महिला ने कंबल फैंक दिया। सर्द हवा चल रही थी, रामबिलास शर्मा ने उसे संभाल लिया। 

रिमांड के दौरान हुआ टॉर्चर
कोर्ट से पुलिस को 11 दिन का रिमांड मिला तो उन्हें अंबाला पुलिस थाने लाया गया, जहां पर उनके साथ यातनाओं का दौर चालू हुआ। एक सरदार पुलिस अधिकारी ने उन पर खूब जुल्म किए। उन्हें हर रोज पीटा जाता, उनके गुप्तांग खींचे जाते, उनके कपड़े उतरवा कर छाती पर पुलिस वाले बूटों सहित चढ़ गए थे। जब जुल्म की इंतहा हो गई तो रामबिलास शर्मा ने उस अधिकारी से कहा था कि अपना नाम-पता बताकर जाना, फिर कभी जीवन में मुलाकात होगी। 

बैरक में रात को आता था देवदूत
रात के अंधेरे में पिटाई के बाद एक देवदूत कंबल ओढकर आता और रामबिलास शर्मा को हल्दी का दूध पिलाता था। बाद में जब रामबिलास शर्मा ने पता करवाया तो पता लगा कि वो पुलिसकर्मी रोहताश था। जो भिवानी के कलिंगा गांव का रहने वाला था। उसकी शादी रामबिलास शर्मा के इलाके में हुई थी।

 5 बाई 5 की सैल में सवा 6 फीट के रामबिलास
पुलिस कस्टडी के बाद रामबिलास शर्मा को बिहार की गया जेल भेजा गया, जहां पर उन्हें उन कैदियों के साथ रखा गया, जो उम्रकैद या फांसी की सजा पाए हुए थे। सवा 6 फीट के रामबिलास शर्मा को 5 बाई 5 की सैल में रखा गया था। आखिरकार मोरारजी देसाई की सरकार केंद्र में बनी और इमरजेंसी के काले बादल देश से छंट गए। इमरजेंसी के समय चौधरी बंसीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। जब रामबिलास शर्मा को सन 1998 में मौका मिला तो उनकी सरकार गिराकर इसका हिसाब भी किया। जब मौका मिला तो साल 2014 में पार्टी को सत्ता में भी लेकर आए। 

रामबिलास शर्मा आजकर पंचकूला स्थित अपने आवास पर हैं, जिनके पैर में घाव हो गया है और शुगर की वजह से उसे ठीक होने में दिक्कत चल रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bjpgovernment nis:value=BJPGovernment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bjp4ind nis:value=BJP4IND nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bjpnews nis:value=BJPNEWS nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bjpmahendergarh nis:value=bjpmahendergarh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=emergency nis:value=emergency nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/>
जिस भी किसी महान आदमी ने लिखा है उसका धन्यवाद..
14 साल हो लिया भी.... मेने तो सिर्फ मकान बनाया है घर उसको आप ने बनाया है..

धन्यवाद जीवन साथी

सामाजिक जीवन मे जब आपके साथ एक मजबूत जीवन साथी हो तो आप अवश्य ही नए आयाम की ओर बढ़ते है....
समाज किस दिशा में जा रहा है...
इस मामले में आप समझते है क्यो दोनों की लाश कुएं में मिली है...जानकर कॉमेंट में बताए
नशा मुक्त गांव....पहली प्राथमिकता
<nis:link nis:type=tag nis:id=हिसार_घग्घर nis:value=हिसार_घग्घर nis:enabled=true nis:link/> मल्टीपरपज ड्रेन परियोजना हरियाणा और राजस्थान के बीच बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी (सेमनाला) की एक प्रमुख मेगा परियोजना है। हरियाणा सरकार इसकी वहन क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग ₹1710 करोड़ खर्च कर रही है, वहीं राजस्थान सरकार भी ഇതിके बरसाती पानी का उपयोग करने का प्रस्ताव कर रही है।

परियोजना की मुख्य विशेषताएं और लक्ष्यक्षमता विस्तार: ड्रेन की क्षमता मौजूदा 500 क्यूसेक से बढ़ाकर 1600 से 2750 क्यूसेक तक की जाएगी।बजट और आधुनिकीकरण: करीब ₹1710.81 करोड़ की लागत से ड्रेन का चौड़ीकरण और आधुनिकीकरण किया जा रहा है।प्रभावित क्षेत्र: इससे हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में बाढ़ और जलभराव (Waterlogging) की पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।राजस्थान के लिए महत्वराजस्थान सरकार ने हरियाणा को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत सिरसा-फतेहाबाद सीमा से सटे रामसरा-मेहराना गांव के पास से नई ड्रेन निकालकर भादरा तहसील (हनुमानगढ़) तक 700 क्यूसेक बरसाती पानी पहुंचाया जाएगा।

राजस्थान सिंचाई विभाग द्वारा इस प्रस्ताव का सर्वे किया जा रहा है, जिस पर हरियाणा ने प्रारंभिक सहमति दे दी है।वर्तमान स्थिति और विवादक्षमता और जलभराव: ड्रेन में भारी गाद (Silt) जमा होने और क्षमता कम होने के कारण आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिसको लेकर स्थानीय किसान लगातार प्रशासन से ड्रेन की सफाई और पक्के बांधों के निर्माण की मांग कर रहे हैं।पानी का उपयोग/विवाद: कुछ क्षेत्रों (जैसे नोहर, राजस्थान) में ड्रेन के प्रदूषित पानी को सीधे नहरों में जोड़े जाने को लेकर किसानों में नाराजगी भी देखने को मिली है, जिसके कारण वे उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

क्या प्रोजेक्ट पास होगा तो कितना होगा फायदा...
या आप लोग कुछ सुझाव देना चाहते है....बताए  जरूर
है भगवान माफ करि...चोरों ने अपने काम से पहले किया भगवान को याद...
<nis:link nis:type=tag nis:id=चैनत nis:value=चैनत nis:enabled=true nis:link/> गांव की कमेटी मिली <nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री nis:value=मुख्यमंत्री nis:enabled=true nis:link/> से...जाने क्या कहा है <nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री nis:value=मुख्यमंत्री nis:enabled=true nis:link/> ने|| <nis:link nis:type=tag nis:id=टी nis:value=टी nis:enabled=true nis:link/> लगेगी या नही?
गांव में बेटियों की संख्या घट रही है ये चिंता का विषय है...इस पर गांव में चर्चा हुई है।।
🚨 जांडवाला बागड़ के वाटर वर्क्स में कथित घोटाले को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष। लोगों का आरोप है कि उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं JE ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कारण बताए। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए विशेष रिपोर्ट।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jandwalabagad nis:value=JandwalaBagad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=waterworks nis:value=WaterWorks nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sirsanews nis:value=SirsaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=watercrisis nis:value=WaterCrisis nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=villagenews nis:value=VillageNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bedhadakharyananews nis:value=BedhadakHaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=LocalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicissue nis:value=PublicIssue nis:enabled=true nis:link/>
गांव में बेटियों की संख्या घट रही है ये चिंता का विषय है...इस पर गांव में चर्चा हुई है।।
कुर्ता पजामा
पर्यावरण के लिए दिन रात मेहनत करने वाले बड़े भाई सन्दीप सोनी (न्यू दुर्गा ज्वेलर्स सिरसा) को हार्दिक शुभकामनाएं...

आप भी सभी पेड़ जरूर लगाएं...