Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
Breaking
Politics
Abvp
Aimim
gurvinderpannu
हरियाणा में फैमिली आईडी में अब ये 5 बड़े बदलाव, अभी से कर ले ये एक काम
Sirsa, Sirsa
| Nov 16, 2026
MORE NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मान साहब पाकिस्तान जाकर आप भी राहुल गांधी की तरह मत बन जाना #viral #trending #news #haryana #india
Sirsa, Sirsa | Nov 15, 2026
सिरसा में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया छठ पर्व - विधायक गोकुल सेतिया के शहर से बाहर होने पर छोटे भाई विभोर सेतिया ने तीनों आयोजनों में की शिरकत - गोकुल सेतिया ने निजी कोष से आयोजक समितियों को 31-31 हजार रुपये देने की घोषणा - धर्मशालाओं के लिए दिए 7 लाख सिरसा। शहर में पूर्वांचल समाज की आस्था और लोक परंपरा का महापर्व छठ पूजा धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पार्क सिटी के समीप आयोजित तीन अलग-अलग छठ पूजा कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इन तीनों आयोजनों में सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया के शहर से बाहर होने के कारण उनके छोटे भाई विभोर सेतिया ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने आयोजकों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं तथा पूर्वांचल समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की। इस अवसर पर विधायक गोकुल सेतिया भी सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव जुड़े। उन्होंने अपने संदेश में छठ पर्व की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश देता है। विधायक गोकुल सेतिया ने तीनों आयोजक संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए अपने निजी कोष से प्रत्येक समिति को 31-31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जय मां सरस्वती सेवा समिति की धर्मशाला के निर्माण के लिए पुनः 5 लाख रुपये तथा पूर्वांचल सेवा समिति की धर्मशाला के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। गौरतलब है कि छठ पूजा के अवसर पर आयोजित तीनों कार्यक्रमों का आयोजन जय मां सरस्वती सेवा समिति, पूर्वांचल सेवा समिति और बिहार सेवा समिति की ओर से किया गया था। इन आयोजनों के माध्यम से पूर्वांचल समाज के लोगों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार छठी मैया की पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का विधिवत निर्वहन किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। विधायक गोकुल सेतिया की ओर से घोषित आर्थिक सहयोग को लेकर आयोजक समितियों ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभोर सेतिया की उपस्थिति ने भी आयोजन में सामाजिक सहभागिता को मजबूती प्रदान की।
Sirsa, Sirsa | Nov 15, 2026
19 नवंबर को ओढ़ा,गंगा और अलीकां में आयोजित होगी वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल Amit Sihag कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला होंगे मुख्य वक्ता कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत आगामी 19 नवंबर को हलका डबवाली के ओढ़ा,गंगा तथा अलीकां गांव में वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। डबवाली कांग्रेस ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है जिसके अंतर्गत वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह तथा पूर्व विधायक अमित सिहाग ने आयोजन स्थल का जायजा लिया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं संग आगामी रूप रेखा बनाई। सिहाग ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम गंगा गांव में गंगा मैया धाम, अलीकां गांव में शेरगढ़ रोड के पंचायत घर तथा ओढ़ा में घूंकावाली कैंचीयों पर आयोजित किया जाएगा।अधिक जानकारी देते हुए पूर्व विधायक ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान हेतु ज़िला सिरसा में नियुक्त किए गए कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। अमित सिहाग ने बताया कि SIR में काटे जा रहे वोट तथा जिस प्रकार से केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चुनाव आयोग का दुरूपयोग कर चुनाव को प्रभावित कर प्रजातंत्र को कमज़ोर करने का जो काम किया जा रहा है वो अब सार्वजनिक हो गया है और राहुल गांधी ने सबूतों के साथ इसे उजागर किया है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में मल्लिकार्जुन खड़गे तथा राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने दिल्ली की सड़कों तथा राम लीला ग्राउंड में अपनी आवाज बुलंद की थी और अब इस आवाज को जनता तक पहुंचाने के लिए वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। सिहाग ने कहा कि हमारे वोट रक्षक एसआईआर में काटे गए जायज नाजायज वोटों की पड़ताल करेंगे और हाल ही में कांग्रेस पार्टी द्वारा लॉन्च की गई वेबसाइट के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा मतदाताओं का सहयोग करेंगे।
Sirsa, Sirsa | Nov 15, 2026
🥇 नाथूसरी चौपटा के दयानन्द स्कूल के बच्चों ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव! खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए दयानन्द स्कूल नाथूसरी चौपटा के होनहार बच्चों ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस शानदार उपलब्धि पर जिला प्रमुख **कर्ण चौटाला** ने विजेता बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों की इस सफलता से स्कूल, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 👏 🏆 मेहनत, लगन और प्रतिभा को सलाम! देखिए पूरी खबर और जानिए बच्चों की इस शानदार जीत की कहानी। #DayanandSchool #NathusariChopta #GoldMedal #KarnChautala #SirsaNews
Sirsa, Sirsa | Nov 15, 2026
डिंग मंडी में दुकान में घुसी कार... निजी बैंक के पास कंफेन्सरी की दुकान में डिंग मंडी में कार घुसने का मामला सामने आया है...देखे तस्वीरे...
Sirsa, Sirsa | Nov 15, 2026
सिरसा में प्रतापगढ़ क्रिकेट ग्राउंड में ‘दूसरे सिंगल क्रिकेट टूर्नामेंट’ में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं! #sirsa #sanyamgrover #sirsasandesh #pratapgarhcricketground #crickettofthesirsa
Sirsa, Sirsa | Nov 15, 2026
उत्तराखंड में विधायक धामी ने सीएम धामी को ललकारा! - मेला कार्यक्रम में बोलने का मौका नहीं मिला तो तोड़ना शुरू किया?भड़क उठे हरीश धामी! हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट के आरोपों के बीच सीएम धामी को भी ललकारा। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए वायरल वीडियो...
Sirsa, Sirsa | Nov 15, 2026
हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी खबर, आज इन 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल
Sirsa, Sirsa | Nov 15, 2026