नौहट्टा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में खुले मां दुर्गा के पट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में शनिवार को शाहपुर, बलातुआ, सिंहपुर, बेलौंजा, बिशुनपुर, बौलिया, देवीपुर, दारानगर, भदारा, नौहट्टा, तिउरा, चुटिया, तिलोखर, परछा, पंडूका सहित विभिन्न गांवों के पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोला गया।
पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंचने लगे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
वहीं, पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ ग्राम रक्षा दल के सदस्य भी सक्रिय नजर आए।
🚩 जय माता दी! मां दुर्गा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। 🙏
📍 अपना रोहतास न्यूज | हर खबर पर नजर
#अपना_रोहतास #नौहट्टा #रोहतास #दुर्गापूजा #मां_दुर्गा #जय_माता_दी #पूजा_पंडाल #शारदीय_नवरात्र #ग्राम_रक्षा_दल #बिहार_न्यूज #RohtasNews #DurgaPuja #ApnaRohtas