📍 नौहट्टा में भाकपा माले का जनसभा और धरना-प्रदर्शन, भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने की मांग
नौहट्टा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) की ओर से एक दिवसीय जनसभा और धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं ने बाजार मोड़ से अंचल कार्यालय तक जुलूस निकाला और भूमिहीनों को पांच-पांच डिसमिल जमीन देने की मांग की।
सभा को संबोधित करते हुए जिला नेता कामरेड अशोक बैठा ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने गरीबों, दलितों और आदिवासियों के अधिकारों, मनरेगा में रोजगार और मजदूरों को समय पर भुगतान का मुद्दा उठाया। पंचायतों में प्रतिमाह 100 रुपये कर लगाने के प्रावधान पर भी आपत्ति जताई गई।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बीडीओ को मांगपत्र सौंपा।
📢 मुख्य मांगें: 🔹 भूमिहीनों को पांच-पांच डिसमिल जमीन मिले। 🔹 मजदूरों को रोजगार और समय पर मजदूरी का भुगतान हो। 🔹 गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। 🔹 गरीबों, दलितों और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा हो।
📍 अपना रोहतास न्यूज | रोहतास की हर खबर, आपके साथ।
#नौहट्टा #रोहतास #भाकपामाले #धरनाप्रदर्शन #भूमिहीन #मनरेगा #बिहारसमाचार #अपनारोहतास