समहूता में राज्य स्तरीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का आगाज, रोहतास ने कैमूर को 5-1 से हराया।
रोहतास प्रखंड के समहूता स्थित बीबीसी खेल मैदान में बुधवार को तृतीय सीनियर महिला एवं प्रथम सब-जूनियर बालक बिहार राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप-2026 शुरू हुई।
उद्घाटन मुकाबले में मेजबान रोहतास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैमूर को 5-1 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता में बिहार के 24 जिलों की 42 टीमें हिस्सा ले रही हैं। महिला और पुरुष वर्ग के 500 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन डेहरी एसडीएम नीलेश कुमार, एसडीपीओ-2 राजू रंजन और हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दानिश हयात खान ने किया। प्रतियोगिता 6 नवंबर तक चलेगी।
रोहतास की जीत से खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह।
#Rohtas #Samahuta #HandballChampionship2026 #BiharHandball #RohtasNews #SportsNews #Handball #बिहार #रोहतास #समहूता #अपना_रोहतास #अपना_रोहतास_न्यूज