बौलिया में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, बनारस के कलाकारों ने बांधा समां
नौहट्टा प्रखंड के बौलिया स्थित हार्वे स्टेज पर दुर्गा पूजा के अवसर पर नवयुवक संघ बौलिया की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बनारस से आए कलाकारों ने भगवान शिव, मां दुर्गा के महिषासुर मर्दिनी स्वरूप और राधा-कृष्ण की रासलीला की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, गोरिल्ला डांस भी आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. वीरेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया कृष्णा सिंह यादव और कमेटी के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय बच्चों और बच्चियों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्थान: बौलिया, नौहट्टा, रोहतास (बिहार)
#अपना_रोहतास #बौलिया #नौहट्टा #रोहतास #दुर्गापूजा #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #बिहार_की_संस्कृति