*2027 चुनाव से पहले सपा सांसद एसपी सिंह पटेल के विवादित बयान से मचा बवाल, बीजेपी ने अखिलेश यादव को घेरा*
#उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रतापगढ़ से सपा सांसद एसपी सिंह पटेल का दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को लेकर दिया गया विवादित बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सांसद ने इन धार्मिक आयोजनों को ढोंग बताते हुए इन्हें बंद करने की बात कही।
उनके बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे हिंदू आस्था का अपमान बताया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जवाब मांगा। पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी अखिलेश यादव को अपने नेताओं के बयानों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी।
गौरतलब है कि एसपी सिंह पटेल पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। ऐसे में चुनाव से पहले उनकी टिप्पणी सपा के लिए राजनीतिक चुनौती बन सकती है।
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2026