जनपद पंचायत बटियागढ़ के जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 के उप निर्वाचन हेतु आयोग द्वारा प्रेक्षक शरद कुमार श्रोत्रि नियुक्त
===
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशानुसार दमोह जिले की जनपद पंचायत बटियागढ़ के जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 के उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध)हेतु म.प्र.पंचायत निर्वाचन नियम में निहित प्रावधानों के तहत रा.प्र.से.(सेवानिवृत्त) श्री शरद कुमार श्रोत्रि, मोबाइल नंबर 9827229515 को आयोग द्वारा प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन त्रिपाठी ने बताया प्रथम चरण हेतु 14 सितम्बर 2026 से 18 सितम्बर 2026 तक, द्वितीय चरण 28 सितम्बर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक जिला प्रवास के दौरान लाइजनिंग अधिकारी के रूप में शरद कुमार खरे, उपयंत्री, म.प्र.ग्रा.सं.वि.प्रा. इकाई दमोह मोबाईल नं. 8269487773 को पदाविहित किया गया है, इसके साथ सहायक जिला आबकारी अधिकारी केशव प्रसाद गांधी को प्रेक्षक के व्यवस्था सहयोग हेतु पदाविहित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया।