बंडा शराब कांड पर गाने का वीडियो वायरल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की बर्थडे पार्टी में लगे ठहाके
मौत पर तमाशा बना आयोजन, राजनैतिक
दमोह। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की 12 सितंबर को पथरिया के सेमरा स्थित कक्कू ढाबा में हुई जन्मदिन पार्टी का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में गायक कलाकार बंडा शराब कांड को लेकर गाना गाते नजर आ रहा है, जिस पर पार्टी में मौजूद लोगों के ठहाके लगाने की बात सामने आई है। गाने में जहरीली शराब से हुई मौतों का जिक्र किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की आलोचना शुरू हो गई। पार्टी में सांसद राहुल सिंह सहित भाजपा नेता मौजूद थे। गौरव पटेल ने कहा कि कलाकार ने शराब न पीने की अपील की थी। फिर भी किसी को बुरा लगा हो तो वे क्षमा चाहते हैं। गौरतलब है कि बंडा में जहरीली शराब से 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है। जिसमें क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री लखन पटेल के न पहुंचने पर भी राजनैतिक चर्चाओं का माहौल गर्म नजर आया। कुछ लोगो ने इस आयोजन को जन्मदिवस पार्टी बनाम शक्ति प्रदर्शन भी बताया।
Damoh, Damoh | Sep 15, 2026