कृषि उपज मंडी प्रांगण में उत्साहपूर्वक मनाया गया बलराम महोत्सव
दमोह में आयोजित बलराम महोत्सव में विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, विधायक हटा उमा देवी खटीक, गोपाल पटेल, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के किसानों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने किसानों से खेती में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली तथा विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों की मेहनत एवं योगदान की सराहना करते हुए उनकी खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक बंधुओं को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
#damoh #CMMadhyaPradesh #Damoh
75 views | Damoh, Madhya Pradesh | Sep 15, 2026