
13 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 14 से 16 तक कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार
.
#लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 13 सितंबर से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, उन्नाव, कन्नौज समेत आसपास के कई जिलों में गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है।
14, 15 और 16 सितंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। इन तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद 17 और 18 सितंबर से मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है और व्यापक स्तर पर तेज बारिश की उम्मीद कम है। हालांकि, 18 सितंबर के बाद भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता।
बारिश के चलते अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। 16-17 सितंबर के बाद तापमान फिर मौजूदा स्तर के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल बहुत तेज गर्मी और उमस की स्थिति बनने के आसार कम हैं। दिन में मौसम कुछ गर्म रह सकता है, जबकि रात के तापमान में राहत महसूस होने लगेगी।
-PremKant Kushwaha
Hardoi, Hardoi | Sep 13, 2026