
पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा पुलिस कर्मियों के लिये यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान के संबंध में निर्देश निर्गत किये गये हैं
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में यह संज्ञान में आया है कि कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चलाते समय यातायात नियमों (दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाना और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग न करना) का उल्लंघन किया जा रहा है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से आम जनमानस में पुलिस विभाग की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा यह कडे़ निर्देश जारी किये गये है कि समस्त पुलिस कर्मी (अधिकारी एवं कर्मचारीगण) ड्यूटी के दौरान अथवा निजी यात्रा में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे।
प्रमुख निर्देश:
हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य: दो पहिया वाहन चलाने वाले प्रत्येक पुलिस कर्मी के लिए हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट का उपयोग करेगें ।
विशेष अभियान: इस संबंध में जनपद में प्रत्येक शनिवार, रविवार और सोमवार को लगातार एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सख्त विधिक कार्यवाही: यदि कोई भी पुलिस कर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) के तहत नियमानुसार कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस विभाग आम जनता से भी अपील करता है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। नियम सभी के लिए समान हैं और कानून का पालन करना प्रत्येक नागरिक व कर्मी का प्रथम कर्तव्य है।
#jalaunpolice #UPPolice #TrafficRules #boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 14, 2026