डर को ख़ामोशी से न छुपाये, आपकी आवाज़ ही आपकी ताकत है।
यदि किसी अनजान द्वारा कभी आपका पीछा किया जाए, प्रताड़ना का सामना करना पड़े या किसी भी प्रकार का खतरा महसूस हो, तो तुरंत सतर्क कदम उठाएं। ऐसे समय में घबराने के बजाय सबसे पहले 112 या महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करें। इसके साथ ही, तुरंत किसी सुरक्षित स्थान जैसे कि किसी नजदीकी दुकान या भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्र में चले जाएं, और अपनी लाइव लोकेशन (Live Location) साझा कर अपने परिजनों को तुरंत सूचित करें।
RajCop Citizen App का ‘Need Help’ फीचर भी है मददगार!
किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए RajCop Citizen App के ‘Need Help’ फीचर का उपयोग करें। इसके साथ ही आपातकालीन नंबर 112, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 और निर्भया व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8764866090 / 91 / 92 / 93 पर भी संपर्क कर सकती हैं।
आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर राजस्थान पुलिस।
#Rajasthanpolice #Womensafety #safewomen #Womensafetyweek #1090