
टीबी मुक्त हुईं 11 ग्राम पंचायतें, प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
बस्ती। साऊंघाट ब्लॉक क्षेत्र में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली 11 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए जाने के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में प्रधानों, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका की सराहना की गई वक्ताओं ने कहा कि टीबी के खिलाफ जागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार से बीमारी पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक करने तथा संभावित मरीजों को जांच और उपचार के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया सीएचसी साऊंघाट के अधीक्षक डॉ. शशि ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का परिणाम है ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय से टीबी उन्मूलन अभियान को और मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी, संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार की प्रक्रिया को प्रभावी बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित ग्राम प्रधानों ने भी टीबी उन्मूलन अभियान में आगे भी सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया।
Basti, Basti | Sep 12, 2026