स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच के सदस्यों ने मंत्री लेशी सिंह को किया सम्मानित।
पूर्णिया में आज स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच के अध्यक्ष पंकज कुमार, दमैली पंचायत के जनप्रिय मुखिया अमित कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण कार्य से पिछले दस वर्षों से जुड़े श्रीनिवास गौतम एवं जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष कुनाल कुमार चौधरी ने बिहार सरकार की मंत्री एवं पूर्णिया की लोकप्रिय नेत्री श्रीमती लेशी सिंह से मुलाकात की।
इस दौरान आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले 'सुशासन दिवस : नीतीश संवाद' कार्यक्रम के लिए प्रदेश संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मंत्री लेशी सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस खास अवसर पर राष्ट्रकवि आदरणीय रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की त्रिआयामी (3D) प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
सभी सदस्यों ने विश्वास जताया कि मंत्री लेशी सिंह के कुशल नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफल एवं ऐतिहासिक साबित होगा।
#Purnea #Purnia #LeshiSingh #KunalKumarChoudhary #SwamiSahjanandSaraswati #RamdhariSinghDinkar #NitishSamvad #JDU #BiharNews #PurneaCentralNews