महम्मदपुर के कन्या विद्यालय में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, हिरासत में लिया गया
सारण के मांझी प्रखंड स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, महम्मदपुर पूरब पट्टी में एक शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद मंगलवार को विद्यालय परिसर में परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि एक छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग विद्यालय पहुंच गए। सूचना पर बीईओ विभा रानी ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से पूछताछ की।
इधर, सूचना मिलने पर मांझी पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपित शिक्षक मनोज कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बीईओ ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर बताते हुए जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजने की बात कही है।
⚠️ मामला जांच के अधीन है। आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी।
#Saran #Chhapra #Manjhi #BiharNews #SchoolNews #SaranNews
Chapra, Saran | Sep 9, 2026