जहानाबाद रेलवे स्टेशन से अपहृता बरामद, प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
जहानाबाद : नगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 796/26, दिनांक 17 अगस्त 2026 के मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले के प्राथमिकी अभियुक्त मो. दानिश, पिता मो. मुन्ना, निवासी जाफरगंज, थाना नगर, जिला जहानाबाद को जहानाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।
मामला धारा 137(2)/96 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार अपहृता की बरामदगी के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।