आईटीआई दतिया में कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
समारोह में विभिन्न व्यवसायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को अंकसूचियां वितरित की गईं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार के महत्व के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही उन्हें कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh