
हेलीकॉप्टर क्रैश - बद्रीनाथ / जोशीमठ - पूरी जानकारी।
बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा, देहरादून के लिए दोपहर करीब 1:14 बजे टेकऑफ, जोशीमठ वैली के ऊपर हाथी पर्वत के पास सिग्नल लॉस्ट, दोपहर 2:20 बजे के आसपास जोशीमठ के पास पहाड़ी से टकराया।
मौतें: कुल 6 लोग - पायलट Capt. Himanshu और 5 यात्री Prathapa, Arun (बेंगलुरु CCB इंस्पेक्टर Arun Salunke), Shankar Gowda, Sudheer K, H S Natraja - सभी बेंगलुरु के। सभी की बॉडी रिकवर हो गई हैं।
वजह: अभी जांच में है, लेकिन IMD ने चमोली में उस दिन गरज-चमक और 40-50 kmph हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। UCADA ने एहतियात के तौर पर Trans Bharat Aviation की पूरी फ्लीट ग्राउंड कर दी है।
VT -HCX क्या है? Airbus Helicopters H125 पहले इसे Eurocopter AS350 B3e Ecureuil* कहा जाता था। दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला सिविल सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर, 4000 से ज्यादा बने हैं।
क्षमता: 1 पायलट + 5-6 यात्री, पहाड़ों में Hot-and-High परफॉर्मेंस के लिए मशहूर - माउंट एवरेस्ट पर लैंड करने का रिकॉर्ड भी इसी ने बनाया है।
वजन / स्पीड: MTOW 2,370 kg अंदर, 2,800 kg बाहर लटकाकर, क्रूज 137 knots, रेंज 340 nm।
ऑपरेटर: Trans Bharat Aviation Pvt Ltd - उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए चार्टर उड़ानें भरती है।
कीमत कितनी?
नया बेसिक H125 की फ्लाई-अवे कीमत करीब $3.5 Million है। मार्केट में अभी लिस्टिंग $3.25 Million / €3.1 Million के आसपास है। यानी इंडिया में लगभग 27-32 करोड़ रुपये।
संभावना है कि यह सेकेंड हैंड हैली हो सकता है- लेकिन DGCA रिकॉर्ड में VT-HCX की एग्जैक्ट Year of Manufacture अभी पब्लिक नहीं हुई है।
- Trans Bharat Aviation समेत उत्तराखंड के ज्यादातर H125/AS350 ऑपरेटर Pre-owned (सेकेंड हैंड) यूरोप से इम्पोर्ट करते हैं। जैसे VT-ASA, VT-ASC, VT-ASD सब F-WWPC, EC-NGV जैसे यूरोपियन रजिस्ट्रेशन से आए हैं।
- 2024 में भारत में कुल 7 प्री-ओन्ड हेलीकॉप्टर फ्लीट में जुड़े थे, नए सिर्फ 2 ही आए थे।
H125 का नया दाम $3.5 Million (32 करोड़) है, जबकि 2016-2020 मॉडल का सेकेंड हैंड $1.7 से $2.8 Million में मिल जाता है, इसलिए कंपनियां पुराना लेकर यहां लाती हैं।
VT-HCX का भी c/n (construction number) और पिछली हिस्ट्री Rotorspot जैसी साइट पर अभी अपडेट नहीं है, पर कंपनी की फ्लीट हिस्ट्री देखते हुए ये लगभग तय है कि ये भी यूरोप से लाया गया सेकेंड हैंड H125 था, नया Factory से नहीं। DGCA की Final Accident Report आने पर इसकी असली उम्र साफ हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक VT-HCX 2014 में बना था, MSN 7958। यानी 12 साल पुराना, मतलब लगभग तय है सेकेंड हैंड इम्पोर्ट ही था।
2025 में 5 क्रैश 39 दिन में:
पिछले साल ही केदारनाथ रूट पर 5 हादसे हुए थे:
8 मई 2025: Bell 407, गंगनानी उत्तरकाशी, 6 मरे।
12 मई 2025: Airbus AS350 B3 (H125) Himalayan Heli, बद्रीनाथ से लौट रहा था, धुंध में उखीमठ स्कूल ग्राउंड में इमरजेंसी लैंडिंग।
17 मई 2025:AS350 B2 (VT-KBS)। AIIMS ऋषिकेश एयर एम्बुलेंस, केदारनाथ हेलीपैड से 20 मीटर पहले क्रैश, टेल बूम टूटा।
7 जून 2025: Agusta AW119 Kestrel Aviation, हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग।
15 जून 2025: Bell 407 Aryan Aviation, गौरीकुंड के पास केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा था, 7 मरे ।
2015-2025 में चारधाम सेक्टर में 8 हादसे और 1 गंभीर घटना हुई, 2022 के बाद हर साल कम से कम एक हादसा।
AAIB ने कहा ज्यादातर वजह पायलट का खराब मौसम में SOP फॉलो न करना था।
18 अक्टूबर 2022 को Aryan Aviation का Bell 407 केदारनाथ में क्रैश, 7 मरे।
इसीलिए सरकार ने 2025 के बाद नया नियम बनाया था - पायलट को कम से कम 1500 घंटे पहाड़ में उड़ान का अनुभव होना चाहिए, और इस साल से 750 घंटे हिल फ्लाइंग जरूरी किया गया।