मुजफ्फरपुर में पारिवारिक विवाद के बीच पिस्टल तानने का आरोप, हथियार-कारतूस के साथ 2 गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट और जान से मारने की नीयत से पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्बरपुर गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस टीम और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और परिवारजनों की मदद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सहवाज और मो. आसीफ, दोनों थाना-कांटी, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
इस मामले में वादी मो. सदाम के लिखित आवेदन के आधार पर अहियापुर थाना कांड संख्या 1567/26 दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है।
#TirhutNow #MuzaffarpurPolice #MuzaffarpurNews #CrimeNews #Ahiyapur