
अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए MPTAASC पोर्टल पर सीमित अवधि के लिए सुविधा उपलब्ध
शैक्षणिक सत्र 2022-23 से 2024-25 तक के छूटे विद्यार्थियों का प्रवेश एवं फीस डेटा 15 सितम्बर तक किया जा सकेगा अपलोड
आयुक्त, अनुसूचित जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 से 2024-25 तक अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी, जिनका प्रवेश डेटा अथवा फीस डेटा MPTAASC पोर्टल पर अपलोड किया जाना शेष रह गया है, उनके लिए पोर्टल पर पुनः सीमित अवधि के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि छूटे हुए विद्यार्थियों का प्रवेश डेटा/फीस डेटा अपलोड करने तथा विद्यार्थियों द्वारा आवेदन करने की सुविधा 19 अगस्त से 15 सितम्बर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
संबंधित महाविद्यालयों को निर्धारित समय-सीमा में पात्र एवं छूटे हुए विद्यार्थियों का प्रवेश एवं फीस संबंधी डेटा पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। साथ ही संबंधित विद्यार्थी भी निर्धारित अवधि में अपना आवेदन पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
निर्धारित समयावधि समाप्त होने के पश्चात उक्त सुविधा उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित हो सकते हैं। अतः सभी संबंधित महाविद्यालयों एवं विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने की अपेक्षा की गई है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP