
HPE कंपनी की अप्रेंटिसशिप ड्राइव में विदिशा जिले के 9 युवाओं का चयन
--------------------------
विदिशा। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में जिले के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में बैंगलोर की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी HPE (Hewlett Packard Enterprise) द्वारा कॉमर्स ग्रेजुएट युवाओं हेतु अप्रेंटिसशिप ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में जिले के कुल 119 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 9 युवाओं का चयन हुआ। चयनित युवाओं में जागृति बघेल, शासकीय महाविद्यालय विदिशा; तनीशा साहू, गर्ल्स कॉलेज गंजबासौदा; सागर पटेल, एलबीएस कॉलेज गंजबासौदा; शरद कुशवाह एवं सूर्यांश वर्मा, एलबीएस कॉलेज सिरोंज; आशी सरदेशी एवं कुलदीप पटवा, जैन कॉलेज विदिशा; पुष्पेंद्र, वात्सल्य कॉलेज विदिशा तथा प्रियांशु चतुर्वेदी शामिल हैं। यह पहल जिले के युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ कार्य-अनुभव प्राप्त करने और अपने व्यावसायिक कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जोड़ने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। #Vidisha #JansamparkMP