बिहार में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने हाजीपुर में नए बस स्टैंड के निर्माण की मंजूरी दी है। इसके लिए हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग के किनारे चिह्नित 9 एकड़ 73 डिसमिल जमीन का अधिग्रहण, क्रय या लीज पर लेने का निर्णय लिया गया है। इस परियोजना के लिए कैबिनेट ने 44 करोड़ 52 लाख 44 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इससे हाजीपुर में बस परिचालन और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल होगी।
Chapra, Saran | Nov 10, 2026