आकस्मिक निरीक्षण में 22 कर्मचारी अनुपस्थित, तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश
===
अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शासकीय संस्थानों की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 22 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों का तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में विपणन अधिकारी अनुज शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक संजय हजारी, सहायक लेखापाल श्याम बिहारी पालीवाल, बैंकिंग सहायक शुभम सिंह, ओम प्रकाश सेन, केशव मिश्रा, मेघा नहारिया, रूबी राज, राहुल चौबे, राधा रैंगर, ममता तिवारी, राजकिशोर तिवारी, कविता ठाकुर एवं श्रेया अग्रवाल शामिल हैं।
इसके अलावा वाहन चालक झल्लू रैकवार एवं जमना पटेल, इन्फेटरी मैनेजर राजेश सोनी, सहकारी प्रशिक्षु शेफाली चौराहा, इलेक्ट्रीशियन गोविंद नेमा, पियून वीरू प्रजापति, राज पटेल एवं नीतेश पाठक भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए।
#damoh #CMMadhyaPradesh #Damoh