विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा गांव के पूरब मंगलवार की शाम एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. बुधवार को जिला मुख्यालय से पहुंची एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने मौके से कई नमूने एकत्रित किए और उन्हें जांच के लिए अपने साथ ले गई.