#मध्यप्रदेश में किसानों को सिंचाई सुविधा सुलभ कराने के उद्देश्य से बिजली कंपनी द्वारा विशेष राहत दी जा रही है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में अब तक 1 लाख 33 हजार 149 किसानों को मात्र पांच रुपये के प्रारंभिक शुल्क पर नए स्थाई कृषि पंप बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
इस योजना के तहत किसानों पर एकमुश्त भारी भरकम राशि का बोझ नहीं डाला जा रहा है। मात्र 5 रुपये जमा करवाकर तुरंत कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि बाकी बची हुई राशि आसान किस्तों में बिजली बिल के साथ ली जा रही है। इस व्यवस्था से रबी सीजन में फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को बड़ी सुविधा मिली है और उन्हें निजी व अवैध कनेक्शनों से मुक्ति मिल रही है।
#breakingnewswala #MPNews #भोपालNews #FarmersRelief #ElectricityConnection #Bhopal #KisanYojana #HindiNews #BNWTV